श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )की यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद की कवायद। 

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )की यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद की कवायद। 

 

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के चारधाम यात्रा की यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु निर्देश।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज , गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय,सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी तैयारियों में जुटे।

 

•बीकेटीसी मुख्यकार्यकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच यात्रा पूर्व तैयरियों की रूपरेखा का किया आंकलन।

 

• बदरी-केदार यात्रा मार्ग पर समिति की कार्यालय/ विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

                 देहरादून/ रूद्रप्रयाग 27 मार्चः सरल सुगम आगामी चार धाम यात्राकाल 2025 में यात्रियों के सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुचारू किये जाने के लिए धामों के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के की पहल तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय एवं पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित समस्त विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है तथा इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में बीते कल बुधवार को समिति का दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा था आज मंदिर समिति कार्यालय उखीमठ पहुंच कर यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु रूपरेखा का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रावल निवास सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने सभी कर्मचारियों को 2 मई से शुरू हो रही आगामी केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये इस दौरान सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, आशाराम नौटियाल पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, जेई विपिन कुमार सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यकार्याधिकारी ने श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन किये उषा अनिरूद्ध विवाह मंडप का भी अवलोकन किया।इसके पश्चात ऊखीमठ कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कल 28 मार्च शुक्रवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति के गुप्तकाशी ,कलियासौड़, श्रीनगर (गढ़वाल ) एवं रुद्रप्रयाग विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे

इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी पौड़ी, देवप्रयाग तथा ऋषिकेश स्थिति विश्राम गृहों चंद्रभागा विश्राम गृह तथा रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे एवं कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

 

अधिकारियों -कर्मचारियों को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के कार्यक्रम सम्बन्धित पटलों जानकारी, प्रगति आख्या पत्रावली सहित निर्धारित समय में उपस्थित रहने हेतु कहा गया है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)