फिरोजपुर में चिट्टा बेचने वालों का नया कारनामा, छठी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को ही नशा बेचने के लिए बनाया कोरियर। 

Spread the love

ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।

 

फिरोजपुर में चिट्टा बेचने वालों का नया कारनामा, छठी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को ही नशा बेचने के लिए बनाया कोरियर। 

 

बच्चे के पिता को पता लगने के बाद पिता द्वारा रोकने पर नशा तस्करों ने बच्चे के पिता पर ही किया हमला।

चिट्टा बेचने वालों के हौसले हुए बुलंद छोटे छोटे मुंडों को ही चिट्टे के काम पर लगाया, परिवार द्वारा अपने पुत्र को मना करने पर चिट्टा बेचने वालों ने किया हमला घर में घुसकर ईंटें मार मार कर किया जख्मी, जख्मी को अस्पताल में करवाया गया है वहां इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है और जल्द इस मामले पर बंद की कार्रवाई की जाएगी।

 

छठी कक्षा के बच्चे ने भी लगाए आरोप  

 

वो 1= चिट्टा बेचने वालों के हौसले अब इतने बुलंद हैं कि वो छोटे-छोटे बच्चों को ही अपने साथ चिट्टा बेचने पर लगा रहे हैं ताकि उन पर कोई शक न कर सके ऐसा ही एक मामला फिरोज़पुर के गांव सोढ़ी नगर से सामने आया है। जहां के रहने वाले गब्बर सिंह जो कि दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं जब बच्चे स्कूलों से वापस आते हैं तो पड़ोस में रहने वाले उसके बच्चों को चिट्टा बेचने के लिए ले जाते हैं इस बाबत जब बच्चों के पिता गब्बर को पता चला तो उसने अपने बच्चे को डांटा ताकि वो इस गलत राह पर न पड़े पर चिट्टा बेचने वालों को यह बात न गवारा गुजरी और अपने बच्चे को डांट रहे पिता पर ही पड़ोसी द्वारा ईंटों रोड़ों से हमला कर दिया गया और ईंटें मार मार कर उसका सिर फाड़ दिया।

 

बाइटः जख्मी गब्बर सिंह

 

वो 2 जख्मी हुए पिता गब्बर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है परिवार का आरोप है कि पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही जिसका खामियाजा वो परिवार भुगत रहे हैं क्योंकि वो दिहाड़ी मजदूरी चले जाते हैं पीछे चिट्टा बेचने वाले उनके बच्चों को चिट्टा बेचने के लिए अपने साथ ले जाते हैं अगर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो और जवानी इस नरक में चली जाएगी।

 

बाइटः जख्मी गब्बर की पत्नी।

 

इस मामले को लेकर डीएसपी ग्रामीण करण शर्मा ने कहा कि यह मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके ध्यान में आया है और उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत या डॉक्टरी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है वो मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ बंद की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी।

 

बाइटः करण शर्मा डीएसपी ग्रामीण।

 

राजीव कुमार फ़िरोज़पुर

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।