श्री केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी – श्री गंगा आरती हुई शुरू।

Spread the love

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2025

•श्री केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी – श्री गंगा आरती हुई शुरू।

•मंदाकिनी तट पर बीकेटीसी तथा श्री केदार सभा तीर्थ पुरोहितों के सौजन्य से गंगा आरती का आयोजन।

• बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंदाकिनी गंगा आरती की पहल का स्वागत किया।

                श्री केदारनाथ धाम: 8 मईः श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती रविवार 4 मई से शुरू हो गयी है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन गंगा आरती आयोजन की पहल का स्वागत किया है।

संगम आरती पूर्व में सतत् रुप से केदार धाम में की जाती थी परंतु वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा के बाद ये नित्य गंगा आरती बाधित हो गई थी।इस सम्बन्ध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे द्वारा इस वर्ष से भव्य गंगा आरती सरस्वती और मंदाकिनी के संगम स्थल पर आयोजित करने के निर्देश मंदिर समिति को दिये थे। मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सहयोग और तीर्थ पुरोहितों की सहभागिता के साथ भव्य आरती निरंतर आयोजित हो रही है।

खराब मौसम के बावजूद स्थानीय पंडा पुरोहितों के साथ ही मंदिर समिति कार्मिक और श्रद्धालुजन आरती में शामिल हो रहे है। मंदिर समिति के मुख्य प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि सचिव पर्यटन , एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश में गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है,श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री नितिन सेमवाल, अन्य पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान सहित अन्य कार्मिक आरती में सहयोग -सहभाग कर रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदाकिनी तट पर केंदारनाथ धाम में गंगा आरती सतत् रुप से कपाट बंद तिथि तक हर दिन आयोजित की जायेगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।