ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
जिला अस्पताल में लगा मरीजों का तांता, ओपीडी पहुंची 500 के पार।
बागेश्वरः बदलते मौसम में लोग पड़ रहे हैं बिमार। अस्पताल में लोगों की भीड़ लग रही है जिसमें गले का संक्रमण, बुखार, सर्दी-जुकाम,सिर दर्द, खांसी जैसी तमाम बिमारियों ग्रसित हो रहे हैं।
साप्ताहिक अवकाश के बाद अस्पताल खुलने पर मरीज सैकड़ों की संख्या में ओपीडी में जांच के लिए और इलाज कराने के लिए रोजाना पहुंच रहे हैं।
सोमवार को अस्पताल परिसर के पर्चा काउंटर, ओपीडी कक्ष, एक्सरे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की भारी भीड़ लगी रही।
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ चलती रही और लगभग 514 मरीज अस्पताल में जांच कराने पहुंचे।फिजीशीयन डॉ चन्द्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि ज्यादातर लोग बुखार, गले में संक्रमण और सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने ने मरीजों को बदलते मौसम में खान पान व ठंड से बचत के लिए विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।







