ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की 16 सदस्यीय टीम का सेन्चुरी वन अधिनियम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन मदमहेश्वर धाम में वन विभाग द्वारा चार अवैध अतिक्रमण का हटा दिये गये है तथा अब तक विभाग द्वारा पैदल मार्ग सहित मदमहेश्वर धाम तक 12 अवैध अतिक्रमण हटा दिये गये है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की 16 सदस्यीय टीम ने अतिक्रमण करने वालो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सेन्चुरी क्षेत्र मे अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नही होगा तथा भविष्य मे जो लोग अवैध अतिक्रमण करेंगे उसे हटा दिया जायेगा। बता दे कि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा बीते दिवस खटारा से कूनचट्टी तक आठ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था तथा आज वन विभाग की 16 सदस्यीय टीम द्वारा मदमहेश्वर धाम मे चार अवैध अतिक्रमण को हटा दिये गये है। वन विभाग के अधिकारियो का कहना है कि प्रकृति व बुग्यालों के संरक्षण व संवर्धन के लिए न्यायालय सख्त हो चुका है तथा न्यायालय के आदेशो पर ही अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तथा भविष्य मेें किसी भी स्थान पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जायेगा तथा विरोध करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वही दूसरी ओर बेरोजगार युवाओ व हक – हकूकधारियो का कहना है कि सरकार व वन विभाग को पर्यटन नीति बनाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना चाहिए।








