नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

ब्यूरो ब्रह्मखालः सुरेश चंद रमोला, (ब्रह्मखाल) उत्तरकाशी।

नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

              उत्तरकाशीः  जनपद के सबसे उम्रदराज बुजुर्ग मतदाता शेरदास ने अपने निवास स्थान ब्रह्मखाल में जीवन की अंतिम शाशें ली। शेरदास 110 वर्ष की अवस्था में थे और पिछले लोकसभा के चुनाव में उन्हें मतदान के लिए प्रशासन ने डोली में बिठाकर उनके पैतृक गांव मालना गांव में ले गये थे जहां पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया था। शेर दास पूर्व अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य और वर्तमान मे भाजपा मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री डा स्वराज विद्वान के दादा थे और आज उन्होंने अपनी पांच पीढ़ियों के दर्शन कर यमलोक को प्रस्थान किया। उनके दोनों पुत्र राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी शेरदास अपने सभी ज्ञानेन्द्रियो से स्थिर थे। जीवन भर वै सिलाई मशीन के सहारे अपना जीवन व्यतीत करते रहे और उनके काम से लोग प्रभावित थे। कुशल ब्यवहार, सरल स्वभाव और कर्मयोगी के रूप में उनकी छवि थी इसी कारण आज जब वै अपना शरीर छोड़ गये तो सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट धरासू में किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और राजनैतिक लोगों ने उन्हें कंधा दिया। ब्रह्मखाल व्यापार मंडल ने शोक में आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 15 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।