ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आतिशबाजी से पिछले तीन दिनों में झुलसे तेरह लोग।
अल्मोड़ाः दीवाली के मौके पर शनिवार को भी आतिशबाजी से तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। उपचार के लिए एक को जिला अस्पताल में और दो बेस अस्पताल में लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। चिकित्सकों के मुताबिक झुलसे हुए लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
दीवाली के अवसर पर पिछले तीन दिनों में पटाखे जलाते वक्त लगभग तेरह लोग झुलसने के मामले सामने आए हैं।







