संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश।
आंधी तूफान से कई पेड़ धराशाई और टीन शेड भी उड़े।
कानड़ः शुक्रवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को 5 बजे घने काले बादल छा गए और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से कुछ हद तक गर्मी उमस से राहत मिली वहीं तेज आंधी के कारण नगर में कई जगह पेड़ धराशाई हो गए वहीं हाट मैदान में सब्जी मार्केट में लगे डोम के कुछ टीन शेड भी उड़ गए हाट बाजार मैं लगे टीशेड तेज आंधी से उड़कर हाट बाजार में लगी पकौड़े, सेव पपड़ी की दुकान पर आ कर गिरे जिससे दुकान पर लगे तंबू फट गया दुकान संचालक देवनारायण और उस्ताद माखन सिंह शिवगढ़ वाला दुर्घटना से बाल बाल बचे। शुक्रवार को हाट बाजार होने से यहा उस समय काफी पब्लिक खरीददारी करने आयी थी गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। आंधी तूफान शुरू होने के साथ ही बिज़ली भी गुल हो गई। जो शाम की 7.15 बजे आयी।







