ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिले में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से उपभोक्ता हुए परेशान।
अल्मोड़ाः काफी समय से चल रही सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।जिले के 965 सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण कार्य ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ते जा रही है।
पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संजय शाह (रिक्खू) ने कहा कि लंबे देयकों का भुगतान न होने के कारण सस्ता गल्ला विक्रेताओं की आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने देयकों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








