जिला प्रवक्ताः गुरुदीन वर्मा।
पीईईओ एवं प्रधानाचार्य स्तर से अकारण वेतन रोकने पर संगठन ने जताई नाराजगी।
———————————————————–
सिरोहीः राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महेंद्र कुमार नानीवाल का साफा एवं माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया एवं शिक्षक समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर बिंदुवार चर्चा की ।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार संगठन के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार खत्री ने बताया कि प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में संगठन ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का साफा एवं माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया । प्रदेश मुख्य महामंत्री गहलोत ने शिक्षक समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर बिंदुवार चर्चा की । गहलोत ने पीईईओ एवं प्रधानाचार्य स्तर से कार्मिकों के अकारण वेतन रोकने की प्रवृत्ति पर कड़ा एतराज जताते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वेतन रोकने की प्रवृत्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अंकुश लगाया जावे एवं ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए । ज्ञापन में महात्मा गांधी विद्यालय के कार्मिकों एवं अन्य विद्यालय में लगे कंप्यूटर अनुदेशकों को बीएलओ ड्यूटी पर नहीं लगाने, महात्मा गांधी विद्यालयों में विज्ञान विषय के शिक्षण के लिए व्याख्याता एवं प्रयोगशाला सहायक को प्रतिनियुक्त करने पर चर्चा की गई । जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने आवश्यक कार्रवाई करने का संगठन को आश्वासन दिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा शि) रामसहाय माली की उपस्थिति में शारीरिक शिक्षकों की संगोष्ठी में विभाग के एजेंडे पर फोकस करने पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में इनामुल हक कुरैशी, रमेश रांगी, इंद्रमल खंडेलवाल, जोराराम मेघवाल, कांतिलाल मीणा, रघुनाथ मीणा, मनोहर सिंह चौहान, सुरेश वछेटा, मगाराम नोगिया आदि उपस्थित थे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में नव पदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिरोही भबूता राम मेघवाल एवं एडीपीसी कांतिलाल आर्य को भी बधाई दी।







