संजय सोंधी (उप सचिव)
भूमि एवं भवन विभाग
दिल्ली सरकार
एक ‘महान’ वैज्ञानिक का अंत
आज मैं आपको अपनी जिंदगी का वो सुनहरा पन्ना पढ़वाने जा रहा हूँ, जब मैं एक ‘महान वैज्ञानिक’ बनने की राह पर था। हाँ, वो बात तब की है जब मैं धमतरी के मेनोनाइट प्राइमरी स्कूल में पाँचवीं कक्षा में पढ़ता था। तब मैं धमतरी के सिविल लाइन्स क्षेत्र में रहता था|उस समय मेरे दिमाग में इनोवेशन के कीड़े कुलबुलाया करते थे। मैं हर चीज़ को नये तरीके से ‘एक्सप्लोर’ करना चाहता था।मेरी माँ पंजाबी में कहती थी “इस्स मुंडे दा दिमाग ही पूठा है” (ये लड़का उल्टी खोपड़ी वाला है)
बात दीवाली की अगली सुबह की है। जैसा कि हर बच्चा करता है, मैंने भी दीवाली की रात जमकर पटाखे फोड़े। रॉकेट, बम, फुलझड़ियाँ—सब कुछ। लेकिन एक रॉकेट बम, वो धोखेबाज़ निकला। उसकी बत्ती तो जल गई, लेकिन वो उड़ा नहीं। अब मेरे इनोवेटिव दिमाग ने उस बेकार रॉकेट को फेंकने की बजाय, उसका ‘विशेष उपयोग’ करने का फैसला किया। मैंने सोचा, “क्यों न इसे रॉकेट की रेल बनाया जाए?” अरे, हँसिए मत! उस समय ये आइडिया मुझे एक बहुत बड़ा आविष्कार लग रहा था।
तो मैंने बड़े जतन से उस रॉकेट की बत्ती ठीक की, उसे एक ‘रेल’ जैसा लुक दिया, और फिर उसकी बत्ती में आग लगा दी, जैसा कि भारत में हर इनोवेशन के साथ होता है, मेरा ये प्रयोग भी ‘अनपेक्षित’ दिशा में चला गया। वो रॉकेट-रेल सीधा मेरे बड़े भाई की तरफ दौड़ा। और —वो उनके लुंगी में घुस गया! हाँ, लुंगी में! अगले ही पल लुंगी में आग लग गई।उन्हें कुछ जलने की चोटें आईं और उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई| इस पूरे प्राकर्म का समापन मेरी प्रिये माँ के द्वार मेरी खबर लेने से हुआ और मुझे “धुभी पछाड़”ढांग से अच्छी तरह से धुया गया|
मुझे इतनी खुराक दी गई कि मैंने हमेशा के लिए इनोवेशन को त्यागने का फैसला कर लिया वो पिटाई इतनी शानदार थी कि मुझे लगा, मैं तो बस एक रॉकेट नहीं, पूरी अंतरिक्ष यात्रा का आविष्कार कर रहा था! भारत में इनोवेशन का ऐसे ही विरोध किया जाता है। मेरे जैसे उभरते वैज्ञानिक को समाज ने ‘किताबी कीड़ा’ बनने के लिए मजबूर कर दिया।इस प्रकार एक संभावित महान वैज्ञानिक हमेशा के लिए समाप्त हो गया
(यह संस्मरण सत्य घटना पर आधारित है)







