झालावाड़ हादसा: सरकारी स्कूल की छत ढहने से 5 बच्चों की मौत, 10 गंभीर घायल, राहत कार्य जारी

Spread the love

 

संवाददाताः गोवर्धन कुम्भकार 

 

झालावाड़ हादसा: सरकारी स्कूल की छत ढहने से 5 बच्चों की मौत, 10 गंभीर घायल, राहत कार्य जारी

 

 

                    झालावाड़ (राजस्थान): जिले के मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र के पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी की छत अचानक ढह गई। हादसे के वक्त स्कूल में लगभग 60 बच्चे मौजूद थे। घटना में 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब बच्चे अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। 30 से अधिक बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी गई।

 

जैसे ही सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य में तेजी लाते हुए JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को मनोहरथाना CHC लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया।

 

विद्यालय में कुल 100 बच्चों का नामांकन है, लेकिन आज सुबह बारिश के बावजूद करीब 60 बच्चे स्कूल पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन बिलखते नजर आ रहे हैं।

 

अभी भी राहत कार्य जारी है और मलबे में और बच्चों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

यह हादसा एक बार फिर सरकारी स्कूलों की जर्जर होती भवन व्यवस्था और बारिश के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा करता है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।