राष्ट्र की एकता व अखंडता सर्वोपरि

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

दृष्टिकोण

 राष्ट्र की एकता व अखंडता सर्वोपरि

 

 

मुद्दे चाहे कितने भी राष्ट्र हित के हों, किंतु देश में एक ऐसा वर्ग सक्रिय है, जिसका मुख्य उद्देश्य ही सत्य से आँख फेरकर केवल विरोध के नाम पर विरोध करना है। वह विकास के मुद्दों को नकार कर अनेक ऐसे मुद्दों पर अपना समय व श्रम बर्बाद करता है, जिन मुद्दों का विकास या राष्ट्रीय एकता व अखंडता से कोई सरोकार नहीं होता। जबकि देश के विभिन्न प्रांतों में सत्ता की बागडोर संभालने वाले अनेक राजनेता आज भी ऐसे हैं, जो सत्य का समर्थन करने से नहीं कतराते तथा ग़लत बात का किसी भी सूरत में समर्थन नहीं करते।

इस दृष्टि से जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लीक से हटकर प्रतीत होते हैं। जहां एक ओर कश्मीर के कुछ अलगाववादी नेता बार बार पाकिस्तान से वार्ता करके पाकिस्तान का विश्वास अर्जित करने की बात करते हैं। वहीं उमर अब्दुल्ला को कश्मीर का सच स्वीकारने में कोई आपत्ति नहीं होती। कहना गलत न होगा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी आदत के अनुसार भले ही विपक्ष प्रश्न चिन्ह खड़े करे, किंतु उसके उपरांत कश्मीर का पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। जिसके लिए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को प्रदेश के विकास में बाधक माना है। यदि ऐसा न होता तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को यह नहीं कहना पड़ता कि पाक की भारत विरोधी नीतियों के चलते जम्मू कश्मीर आतंक से मुक्त नहीं हो पाया है। उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा तथा उसके जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विचार किया जाए, तो स्पष्ट होगा कि जिनके लिए राष्ट्र की एकता व अखंडता सर्वोपरि है, उनकी दृष्टि में अराजक और आतंकवादी गतिविधियाँ राष्ट्र विरोधी कृत्य ही हैं, जिनका किसी भी स्थिति में समर्थन नहीं किया जा सकता।

विडंबना यह है कि शांति और सद्भाव की दिशा में अग्रसर कश्मीर कुछ विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। वे पग पग पर कश्मीर मुद्दे को उछालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नकारात्मक विमर्श प्रस्तुत करने के अवसर की तलाश में रहते हैं। सड़क से लेकर संसद तक उनका कार्य ही विरोध के नाम पर विरोध व्यक्त करना है। यह चिंतनीय व विचारणीय बिंदु है कि संकीर्ण दलगत राजनीति के चलते राष्ट्रीय एकता व अखंडता के विरुद्ध कुछ राजनीतिक दल राष्ट्र भक्ति की मूल धारा के विरुद्ध आचरण करने से बाज क्यों नही आते। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।