ऊखीमठः  केदारनाथ में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनोज रावत ने आज बसुकेदार इलाके में जनसंपर्क किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

         ऊखीमठः  केदारनाथ में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनोज रावत ने आज बसुकेदार इलाके में जनसंपर्क किया। इस दौरान वो इलाके के कई गाँवों में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे। ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन उन्हे मिला । सडकों पर लोग कतार लगा कर उनके स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। स्वत:स्फूर्त लोगों की भीड़ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत से मिलने इस दौरान सड़कों में पहुँची।

जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मनोज रावत जी बसुकेदार में रामलीला के कार्यक्रम में पहुँचे उन्होने कहा कि ये रामलीला महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रमुख उदाहरण है। उन्होने कहा कि ये मंच कभी पुरुषों का होता था। लेकिन आज महिलाओं के पुरुषार्थ से अब ये मंच का संचालन कर रही हैं। उन्होने कहा कि जब वो विधायक थे उन्होने कई समाजिक विधाओं को बढावा देने के लिए काम किया। उन्होने बताया कि जागर, और मांगल गीतों को बढावा देने के लिए बहुत काम किया है।

उन्होंने बताया की हमने मांगल के प्रचार के लिए कैंप लगाया । और साथ ही हमने मांगल गीतों की प्रतियोगिताऐं भी कराई । और देहरादून तक उनको भेजा।

देर रात तक उनका जनसंपर्क कार्यक्रम चलता रहा। लेकिन लोगों की संख्या कम नहीं हुई । खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि