ऊखीमठः कांग्रेस कार्यलय भीरी में इंडिया गठबंधन की एक महत्तवपूर्ण बैठक हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के संयोजक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिसपाल सिंह बिष्ट, सी पी आई (एम एल) के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी, सी पी आई के वरिष्ठ नेता जय नारायण नौटियाल सी पी आई (एम एल) के राज्य काँन्सिल के सदस्य मनमोहन चमौली और सिविल सोसाईटी के प्रतिनिधी त्रिलोचन भट्ट मौजूद रहे । 

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

  ऊखीमठः कांग्रेस कार्यलय भीरी में इंडिया गठबंधन की एक महत्तवपूर्ण बैठक हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के संयोजक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिसपाल सिंह बिष्ट, सी पी आई (एम एल) के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी, सी पी आई के वरिष्ठ नेता जय नारायण नौटियाल सी पी आई (एम एल) के राज्य काँन्सिल के सदस्य मनमोहन चमौली और सिविल सोसाईटी के प्रतिनिधी त्रिलोचन भट्ट मौजूद रहे । 

प्रेस वार्ता में सी पी आई एम एल के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एकस्टेंशन की सरकार चला रहे हैं। ज्यादातर नौकर शाह एकस्टेंशन पर हैं। चाहे वो मुख्य सचिव हों या फिर डीजीपी । उन्होने कहा कि उनके चहेतों कि लिस्ट में सबसे उपर महा भ्रष्टाचारियों के नाम हैं। उन्होने कहा कि हाल ही में यू पी सी एल में एक ऐसे अधिकारी को एकस्टेंशन दिया है जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होने कहा समाज के हर वर्ग में पिछले सात सालों से घोर निराशा है। भाजपा सरकार में नौकरियों में खुली लूट हुई है । उन्होने कहा कि केदारनाथ की यात्रा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। जिससे यहाँ के लोगों की रोजी रोटी छिन गई है। उन्होने कहा कि सरकार के मंत्री गणेश जोशी की विजलेंस जांच हो रही है लेकिन धामी सरकार जांच की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होने कहा की धामी सरकार दंगाईयों का साथ दे रही है। उत्तरकाशी में ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

सी पी आई के वरिष्ठ नेता जयनारायण नौटियाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की यात्रा डाईवर्ट कर किसी दूसरे क्षेत्र में भेज दिया है। उन्होने कहा कि केदारनाथ धाम कि स्थापना दिल्ली में किया जाना बेहद दुखद है। इससे केदार घाटी के लोगों की रोजी रोटी पर असर पडेगा।

वहीं सिविल सोसाईटी के प्रतिनिधी त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में आने से पहले वो सोच रहे थे कि यहाँ कांग्रेस उतनी मजबूत स्थति में ना हो। लेकिन यहाँ आने के बाद उन्होने महसूस किया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। और कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत आगे बढ रहे हैं।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि