ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः थाना क्षेत्र के नगवा निवासी मेराज उम्र 26 वर्ष पुत्र शाह मोहम्मद की खाड़ी देश ओमान के मस्कट में हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। शुक्रवार दोपहर को मृतक का शव गांव पहुँचा तो कोहराम मच गया। पिता शाह मोहम्मद ने बताया कि बेटा रोजी रोटी के लिए वो 3 वर्ष पहले ओमान के मस्कट गया था जहां अपने चाचा व चचेरे भाइयों के साथ नाई गिरी का काम कर रहा था। बीते 18 अगस्त को वहां रह रहे छोटे भाई साकिर अली ने फोन पर बेटे की हृदयाघात से मौत होने की सूचना दी। इससे घर में कोहराम मच गया। प्रधान स्वामीनाथ सिंह ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से आग्रह कर शव गांव मंगवाया।मृतक 5 भाई व 2 बहनों में 4 नम्बर पर था। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में कर दिया गया। जहां मौजूद लोगों द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामी नाथ सिंह की सराहना की गई। इस दौरान चाचा जाकिर अली, मौलाना, अलाउद्दीन, अहमदबाबा, बड़कऊ, मोहम्मद यूनुस, साकिर अली, समसुद्दीन ओम सिंह, फूल चंद पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







