हिंदी अकादमी, मुंबई का दसवां राष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई 31 अगस्त 2025, जोगेश्वरी (पूर्व): स्थित श्री राम मंदिर ट्रस्ट सभागार में रविवार को हिंदी अकादमी, मुंबई का दसवां राष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री मधुसूदन द्विवेदी तथा प्रमुख अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार श्री देवमणि पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात व्यंग्यकार श्री प्रेम जनमेजय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी अकादमी, मुंबई के सचिव प्रो. विश्वासराव जाधवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की सक्रिय सदस्य डॉ. कनकलता तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत आभा दवे, पायल गुप्ता, उत्तम द्विवेदी, अन्नपूर्णा गुप्ता, सीमा त्रिवेदी, नंदिता माजी शर्मा, एकता अमित व्यास, बिट्टू जैन सना, डॉ. रीता दास राम तथा प्रभा शर्मा ने काव्य पाठ कर वातावरण को साहित्यिक आभा से आलोकित किया। मंच संचालन डॉ. कनकलता तिवारी जी ने किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नए सदस्यों का परिचय कराया तथा संस्था द्वारा अब तक आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर शचि मिश्र के उपन्यास ‘माधवी की देहगाथा’ तथा डॉ. कनकलता तिवारी की पुस्तक ‘हरा नोट’ का लोकार्पण भी किया गया।
इसके उपरांत संस्था की चयन समिति समिति द्वारा चयनित मान्यवरों को अपने-अपने क्षेत्र में किया जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया:-
जीवन गौरव सम्मानः श्री प्रेम जनमेजय, श्री देवमणि पांडेय, प्रो. विश्वासराव जाधवर, श्रीमती शचि मिश्र
समाज सेवा भूषण सम्मान: श्री मधुसूदन द्विवेदी, श्री संजय शुक्ला
शिक्षा भूषण सम्मान: डॉ. रोहित जयसवाल, डॉ. सतीश नारिंगरेकर
साहित्य भूषण सम्मान: डॉ. रीता दास राम, डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, श्री विजय कुमार शर्मा, श्रीमती आभा दवे, श्रीमती प्रभा शर्मा
साहित्य साधना सम्मान: डॉ. कनकलता तिवारी, डॉ. निक्की शर्मा, श्रीमती सीमा त्रिवेदी, श्रीमती बिट्टू जैन, श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. शोभा खंडेलवाल, सुश्री बिजल जगड, श्री उत्तम द्विवेदी, श्री संदीप तोमर, श्रीमती एकता व्यास, श्रीमती नंदिता शर्मा, श्रीमती पायल गुप्ता ।
मुख्य अतिथि श्री मधुसूदन द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि- “हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों की आज अत्यंत आवश्यकता है। हम सभी को मिलकर हिंदी अकादमी के कार्यों का समर्थन करना चाहिए।”
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री प्रेम जनमेजय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि-
“हिंदी अकादमी, मुंबई रचनाकारों को सम्मानित कर उन्हें और आगे लिखने के लिए प्रेरित कर रही है। यह कार्य हिंदी साहित्य की समृद्धि के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।”
सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार श्री देवमणि पाण्डेय ने अपनी ग़ज़लों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।
समारोह का सफल आयोजन एवं संयोजन हिंदी अकादमी, मुंबई के सहसचिव श्री उमेश पांडेय ने किया।
देशभर से आए साहित्यकारों एवं हिंदी प्रेमियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट आयाम प्रदान किया।







