ऊखीमठः कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभन्न गाँवों में आज जनसंपर्क किया ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

          ऊखीमठः कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभन्न गाँवों में आज जनसंपर्क किया। इसमें दौरान उन्होंने कुछ गाँवों में नुक्कड़ सभाऐं भी की। गाँव के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर मनोज रावतजी का स्वागत किया। उनकी नुक्कड सभाओं में बडी संख्या में ग्रामीण पहुँचे। जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

अपनी नुक्कड़ सभाओं में उन्होने बताया कि विपक्ष लोकतंत्र का एक महत्तवपूर्ण पहलू है । और उन्होने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष के विधायक के धर्म को बखूभी निभाया है। उन्होने कहा कि 6 साल पहले उन्होने सबसे पहले भू कानून का मुद्दा विधानसभा में उठाया । चुटकी लेते हुए वो बोले कि भाजपा इस समय प्रवासी उत्तराखण्डियों को लाने के लिए दिल्ली ,चंडीगढ में बस लगा रही है ताकि वो लोग भाजपा के पक्ष में वोट कर सके । लेकिन भू कानून के मुद्दे का सबसे ज्यादा प्रभाव इन प्रवासियों पर ही है । और इसलिए वो सभी लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे ।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर उन्होने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ अब बेटों को भी बचाना होगा। क्योंकि हम लोग अपना पेट काटकर बेटों को पढाने के लिए शहरों में भेज रहे हैं । लेकिन सरकारी नौकरियाँ ना आने से वो बेरोजगार हैं । युवा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी तो करते है लेकिन परिक्षा पास नहीं कर पाते हैं । क्योंकि सरकार ने हाकम सिंह जैसे लोगों को बढावा दे रही है जो कि पेपर लीक करवाते है।

और अब एक नया संकट बेरोजगार युवाओं के सामने है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा पहले सरकार ने यात्रा को कहीं दूसरी जगह डाईवर्ट किया जिससे हमारे युवोओं का रोजगार खत्म हो गया। सरकारी नौकरी सरकार निकाल नहीं रही। फौज में हमारे बेटे जाते थे लेकिन वहाँ भी भर्ती नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि गढवाल रैजिमेंट की 26 बटालियन है। लेकिन वहाँ भर्ती नहीं की जा रही है। रोजगार के हर अवसर सरकार खत्म कर रही है।

 

उन्होने कहा कि भाजपा के लोग खुद को सनातनी कहते है भगवा पहनते हैं। लेकिन उन्हे भगवे का महत्तव नही पता है । ये लोग जय श्री राम का नारा लगाते है लेकिन हर कुकर्म करते हैं।

 

जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के साथ बदरीनाथ विधायक लखपत बटौला भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि