ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250906hyC1HxMR
बीएसएफ की 158वीं बटालियन ने गाँव हजारा सिंह वाला में पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
फिरोजपुरः के कस्बा ममदोट ब्लॉक के सीमावर्ती गाँवों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत, बीएसएफ की 158वीं बटालियन ने सीमा चौकी जल्लो के अंतर्गत सीमावर्ती गाँव हज़ारा सिंह वाला की अनाज मंडी में पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बीएसएफ की 158वीं बटालियन के संकाड कमांडेंट श्री बीएन राउत ने किया। डॉ. पीसी ललहरियतपुइया, उप कमांडेंट सेक्टर मुख्यालय फिरोजपुर, पशु चिकित्सक डॉ. दीपिका, सहायक कमांडेंट सेक्टर मुख्यालय गंगानगर, डॉ. नीरज ग्रोवर ममदोट ने 79 पशुओं की जाँच की और उन्हें दवा दी। इसके अलावा, लगभग 20 पशुपालकों की जाँच की गई और उन्हें दवा दी गई। लगभग 150 पशुपालकों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ, बीएसएफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे चिकित्सा शिविरों में हर तरफ से सहयोग कर रही है। बीएसएफ ने भविष्य में भी सीमा क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बाइट्सः बी एस एफ
बाइटः गांव वासी







