ऊखीमठः स्वच्छता पखवाड़े के तहत विकासखंड के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमो को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

               ऊखीमठः स्वच्छता पखवाड़े के तहत विकासखंड के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमो को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओ में विभिन्न गांवों को 16 टीमो ने प्रतिभाग किया जबकि रीप व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्थानीय उत्पादो का स्टाल लगाकर सभी टीमो को स्थानीय उत्पादो से रूबरू करवाया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ,खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तथा आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि विभिन्न सहकारिता से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियो के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश दिया गया जो कि सराहनीय पहल है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न गांवो में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृर्षि, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियो द्वारा सहकारिता से जुड़ी महिलाओं को विभागीय जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में उड़ान सहकारिता मनसूना प्रथम, नवकिरण सहकारिता नारायणकोटि द्वितीय तथा देवभूमि सहकारिता फाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लोक गीत, लोक नृत्य एकल गीत मे विभिन्न टीमो ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागी टीमो को पुरूस्कृति किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेमलता पन्त, प्रदीप बजवाल, जगदीश लाल, डा. मनीष रावत, कृर्षि प्रभारी भरत सजवाण, उद्यान प्रभारी हरेन्द्र सिंह पंवार, ए डी ओ पंचायत बलवीर लाल, मुरतकिस, बलवीर राणा, प्रेमलाल, भीम सिंह नेगी,  राजेन्द्र थपलियाल, एन आर एल एम ब्लॉक मैनेजर रणजीत रावत, रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल, उत्तम राणा, चन्द्रमोहन उखियाल, देवेन्द्र चन्द्र देवशाली, एकता पंवार, सतीश सत्कारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रतिभागी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)