संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

अल्मोड़ा जिले में ग्राम पाटिया में एक व्यक्ति अराजक तत्व से पूरे ग्राम वासियों के साथ गाली गलौज मार पीट की धमकी से परे ग्राम सभा में खौफ।
अल्मोड़ाः स्थानीय ग्राम पाटिया के ग्राम वासियों की कतिथ जानकारी से एक व्यक्ति से परे ग्राम वासियों को खतरा है।अराजक तत्व से ग्राम वासियों से गाली गलौच और मार पीट की धमकी से पूरा गांव खौफ में हैं। और ग्राम वासियों का कहना है उस व्यक्ति ने ग्राम सभा के जमीन पर अवैध कब्जा किया है।और सोसल मीडिया में आपत्ति जनक पोस्ट डालने का भी वाक्या सामने आया है। अराजक तत्व से पूरा गांव दहशत और खौफ के साए में है। व्यक्ति बेखौफ घूम रहा है ग्राम वासियों का कहना है आरोपी की तुरन्त गिरफ्तारी हो नहीं तो गांव में कोई बड़ा मामला सामने आ सकता है। गांव वालों ने इस मामले को लेकर अल्मोड़ा जिला अधिकारी और पुलिस सीओ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दीया गया। जिसमें ग्राम वासी मनोज टम्टा, बिहारी लाल, आशा देवी, पूरन राम, मोहन राम, बन्सी लाल, किशन राम, जीवन राम, कैलाश राम, जगदीश राम, रोहित कुमार, बसन्त राम, ललित प्रसाद, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, रेवती देवी, सुनीता देवी, पनुली देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।







