ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने की अपील।
बागेश्वरः कोतवाल कैलाश नेगी ने वाहन चालकों, टैक्सी मालिकों और स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने बाजार क्षेत्र में चल रहे सड़कों के सुधारीकरण को देखते हुए रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। नेगी ने बताया कि डायवर्सन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
उन्होंने स्कूल संचालकों से अपनी स्कूल बसों अलग-अलग समय पर बाजार क्षेत्र में छोड़ने और टैक्सी मालिकों को अपने वाहनों को स्कूल खुलने और बंद होने के समय बाजार में न लाने की अपील की।









