ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
गांधी आश्रम भवाली को प्रत्येक माह की सात तारीख तक किराये का भुगतान करना होगा।
नैनीताल– हाईकोर्ट ने भवाली में गांधी आश्रम खादी भंडार के कब्जे वाली निजी संपत्ति को खाली करने के जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने मामले पर निर्णय देते हुए गांधी आश्रम की समिति को 18माह के भीतर मई 2026में कब्जा खाली करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ किया है कि इस अवधि के दौरान व्यावसायिक शुल्क जमा करना होगा।
हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कहा है कि शुल्क न चुकाने पर तय सीमा से पहले ही सम्पत्ति को छोड़ना पड़ेगा।
जिला अदालत ने पहले मकान मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया था। गांधी आश्रम के सचिव दीप चन्द्र जोशी और अन्य ने जिला न्यायाधीश के 2019के निर्णय को चुनौती दी थी।









