ऊखीमठः जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी ने विकासखंड ऊखीमठ के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न विद्यालयो का औचक निरीक्षण कर पठन – पाठन, मध्याह्न भोजन का जायजा लिया तथा नौनिहालों संग अपने अनुभव साझा किये।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                 ऊखीमठः जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी ने विकासखंड ऊखीमठ के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न विद्यालयो का औचक निरीक्षण कर पठन – पाठन, मध्याह्न भोजन का जायजा लिया तथा नौनिहालों संग अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान नौनिहालों संग मध्याह्न भोजन चखा तथा विभागीय उच्चाधिकारी के मध्याह्न भोजन के दौरान अपने बीच उपस्थित रहने पर नौनिहाल प्रफुल्लित हुए। उन्होंने विद्यालयों में तैनात अध्यापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नौनिहालों के पठन- पाठन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी तथा नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी हर एक शिक्षक की है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, गडगू , गैड, मनसूना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, गडगू व जी आई सी मनसूना का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्थाओं व मध्याह्न भोजन का जायजा लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत अनेक योजनायें संचालित की जा रही है इसलिए समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ हर नौनिहाल को दिलाने के लिए हर शिक्षक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समग्र अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क गणवेश, विद्यालय अनुदान, पुस्तकालय, क्रीड़ा, इको क्लब जूते बैग हेतु धनराशि जैसी अनेको योजनायें संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर नौनिहाल को मिलना चाहिए। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालययों में तैनात शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय निधारित समय पर खुलने व बन्द होने चाहिए तथा पठन- पाठन के साथ खेल कूद गतिविधियों को भी बढावा मिलना चाहिए क्योंकि खेलों में रूचि रखने से सांसरिक व मानसिक विकास होता है तथा नौनिहालों

में नव ऊर्जा का संचार होने के साथ नौनिहालों में खेलों में प्रतिभाग करने की ललक पैदा होती है। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली फापज में नौनिहालों संग मध्याह्न भोजन चखा तथा मध्याह्न भोजन के दौरान अपने मध्य विभागीय उच्चाधिकारी मिलने पर नौनिहाल काफी खुश दिखे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)