संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत पटाखों की दुकानों का निरीक्षण
आज दिनांक 18.10.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत एडम्स ग्राउंड में लगे पटाखों की दुकानों व लाइसेंस को चैक किया गया व संबंधित दुकान संचालकों को फायर एक्सटिंग्यूशर के संचालन की जानकारी दी गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


इसके पश्चात सीओ अल्मोड़ा द्वारा बाजार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।








