ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
काफी दिनों से लापता पति को तलाशने की गुहार लगाई।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा): सोमेश्वर थाना क्षेत्र के खीराकोट गांव निवासी एक महिला ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है।
महिला ने बताया कि उनके पति सुंदर सिंह भाकुनी एक नवंबर को बिना बताए घर से चले गए। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
कहा कि उनके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने जल्द उनके पति की तलाश करने की गुहार लगाई है।









