ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
‘पोलियो दिवस’ के अवसर पर अधिकार मित्रों द्वारा ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया जागरूकता शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ‘विश्व पोलियो दिवस’ के अवसर पर आज दिनांक 24/10/2025 को हिल क्राफ्ट इंस्टीट्यूट रानीखेत, सिटी माउंटसेरी पब्लिक स्कूल पाली व ग्राम कपीना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों व विद्यार्थियों को पोलियो उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास, इस बिमारी से बचाव करना, नशीली दवाओं के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं तथा नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन, मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर के अधिकार, लैंगिक समानता, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी तथा सभी महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण, स्थाई लोक अदालत की भूमिका और लाभ,नि: शुल्क कानूनी सहायता, भरण-पोषण पोक्सो अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम जैसे तमाम जरूरी विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी के लिए पंपलेट वितरित किए गए।
शिविरों में स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील रानीखेत, थाना रानीखेत व राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में संचालित लीगल एड क्लीनिक में विजिट किया गया। तथा अधिकार मित्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








