प्रभारी सचिव डॉ० पंकज कुमार पांडेय ने की अल्मोड़ा जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

    प्रभारी सचिव डॉ० पंकज कुमार पांडेय ने की अल्मोड़ा जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी सचिव डॉ० पंकज कुमार पांडेय ने आज अल्मोड़ा में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिले में संचालित राज्य सेक्टर, केंद्र सेक्टर एवं जिला योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों तथा भारत सरकार के प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

 

बैठक में प्रभारी सचिव संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के अंतर्गत आवंटित व्यय की गति तेज़ की जाए और स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों के परिणाम धरातल पर स्पष्ट दिखाई दें।

 

डॉ० पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कार्य में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य को आगे ले जाने के लिए हर अधिकारी -कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपके निर्णय इस प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके कार्य परिणाम आधारित हों और राज्य की प्रगति में आपका योगदान स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो।

 

प्रभारी सचिव ने शिक्षा, पेयजल, समाज कल्याण और निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाएँ बनाते समय धरातलीय परिस्थितियों का गंभीर अध्ययन किया जाए, ताकि योजनाएँ व्यवहारिक हों और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आय का साधन भी बनें।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नवाचार को प्रोत्साहन दें और भविष्योन्मुखी योजनाओं पर विचार करें। डॉ० पांडेय ने यह भी आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी, बशर्ते योजनाएँ परिणामदायी और जनहित में हों।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन कार्यों की समयबद्ध समीक्षा करेंगे, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि