संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
महोत्सव में मस्ती के साथ जागरूकता भी, कोतवाल सोमेश्वर ने समझाए साइबर सुरक्षा के गुर।
दोपहिया वाहन चलाने में हेलमेट के प्रयोग करने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन करने के दिये निर्देश।

अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी द्वारा सोमेश्वर महोत्सव में उपस्थित जनों व महोत्सव आयोजकों को साइबर अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला अपराध व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए क्षेत्र के जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील करते हुए दोपहिया वाहन चलाने में हेलमेट के प्रयोग करने हेतु बताया गया।
उपस्थित लोगों को डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।







