एसएसपी अल्मोड़ा के कड़े एक्शन से नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के कड़े एक्शन से नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

 

आज तड़के भतरौजखान पुलिस व एसओजी ने दबोचे 02 गांजा तस्कर,पिकअप से लगभग 8 लाख से अधिक कीमत का 32.910 KG गांजा बरामद हुआ।

 

धरे गए तस्कर मलकीत और राजा, पिकप में भरकर काशीपुर ले जा रहे थे गांजा।

 

 

          अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

                 अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी मय पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 28.10.2025 की तड़के चौकी भिकियासैंण के पास चेकिंग की जा रही थी, वाहन संख्या- UK-06-CB-7518 पिकप रोककर तलाशी ली गई तो पिकप में सवार राजा और मलकीत के कब्जे से 03 कट्टो में कुल 32.910 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-30/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया है।

 पूछताछ-

मलकीत ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इस माह 11/12 अक्टूबर को स्विफ्ट कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, पुलिस द्वारा पीछा करने पर हम कार को छोड़कर भाग गये थे। हरजीत पिछले दिनों रामनगर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। आज भी हम लोग सराईखेत से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे।पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. राजा उम्र-25 वर्ष पुत्र मनोज प्रसाद निवासी डी0ए0वी0 स्कूल बेरिया रोड बाजपुर उ0सि0नगर 

2. मलकीत सिंह उम्र-32 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 कुमायूँ कालौनी थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर 

बरामदगी- 03 कट्टो से कुल 32.910 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद।

कीमत- 8,22,750 रुपये।

 पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैण

2. हेड कानि0 शमीम अहमद, भिकियासैण थाना भतरौजखान

3. हेड0कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा

4. कानि0 गणेश दत्त, एसओजी अल्मोड़ा

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)