पार्षद वैभव पांडे ने दी नौ दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

पार्षद वैभव पांडे ने दी नौ दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।

 

 

            अल्मोड़ाः  अल्मोड़ा नगर में लगातार बढ़ रहे बंदरो के आतंक को लेकर स्थानीय नागरिकों में गंभीर नाराजगी है।नगर निगम पार्षद वैभव पांडे ने नगर निगम अल्मोड़ा और वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित कर दिया है।बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो गया है,महिलाओं के लिए बाजार तक पहुंचना चुनौती बन गया है और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलना भी असुरक्षित लगने लगा है।बंदरों द्वारा स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाने और पोलों के तार तोड़ने से कई इलाकों में अंधेरा और अव्यवस्था बनी हुई है। पांडे ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।टेंडर प्रक्रिया और अन्य विभागीय औपचारिकताओं में जनता और जनप्रतिनिधियों को बार-बार भटकाया जा रहा है जो अब असहनीय हो चुका है।यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 9 दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।आंदोलन की शुरुआत गांधी पार्क में धरने के साथ की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे मजबूत रूप में बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)