बहन बेटियों के प्रति अभद्र व अपमान जनक टिप्पणियों पर मिले कठोर सजा।  

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

                                   दृष्टिकोण

बहन बेटियों के प्रति अभद्र व अपमान जनक टिप्पणियों पर मिले कठोर सजा।  

 

 

समाज में जातीय कुंठा कितना जहर घोल रही है, यह किसी से छिपा नहीं है। शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में जाति आधारित आरक्षण की पुनर्समीक्षा न किए जाने से जिस प्रकार आरक्षण का लाभ ले रहे लोग आरक्षण को अपनी बपौती मानकर सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था को विकलांग बनाने पर आमादा हैं तथा आरक्षण की समीक्षा का विरोध करते हुए समाज में वैमनस्य के बीज बो रहे हैं, उससे लगता है, कि कुछ लोगों के मानसिक विकलांगता से जनित बिगड़े बोल देश की शांति व्यवस्था बनाये रखने में सबसे बड़े अवरोधक बने हुए हैं। यदि ऐसा न होता, तो मध्य प्रदेश में आरक्षण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के संगठन के एक उच्च प्रशासनिक पदाधिकारी ब्राह्मण जाति की बहन बेटियों के प्रति अभद्र व अपमान जनक टिप्पणी न करते।

संचार क्रांति के युग में किसी जातीय सभा में प्रशासनिक अधिकारी की अमर्यादित टिप्पणी को सभ्य समाज भला कैसे स्वीकार कर सकता था, सो ऐसे अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए अनेक संगठन, अधिवक्ता व शिक्षित समाज के जागरूक नागरिक खड़े हो गए। यह समय की माँग थी, कि जिस व्यक्ति ने आरक्षण के आधार पर उच्च प्रशासनिक पद प्राप्त किया, उससे पद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा थी।

कौन नही जानता, कि समाज बदल रहा है। वैवाहिक संबंध अब युवाओं की अपनी पसंद से स्थापित किये जा रहे हैं। अंतरजातीय विवाह चलन में हैं, ऐसे में केवल ब्राह्मण जाति की बेटियों के कन्यादान किसी विशेष जाति के युवक से किए जाने की बात करना सम्बंधित अधिकारी की मानसिक कुंठा का ही परिचायक है। विवाह परिवार का स्तर, व्यक्ति के बौद्धिक स्तर, व्यक्ति के संस्कार का मेल होने पर ही टिक पाता है तथा कन्याएं दान की वस्तु नहीं रह गई हैं। वह समानता के अधिकार से जीवन में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में केवल ब्राह्मण कन्याओं के प्रति किसी कुंठित अधिकारी का विकृत मानसिकता से जुड़ा बयान निंदनीय है। होना तो यह चाहिए कि समाज में द्वेष या घृणा फैलाने वाले किसी भी कथन को अपराध की श्रेणी में रखा जाए तथा ऐसे तत्वों को चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या क्षेत्र से जुड़े हो, दण्डित किया जाए। समाज में अमर्यादित टिप्पणी करके क्षमा मांगने मात्र से इस समस्या का कोई समाधान संभव नहीं है। यदि समय रहते ऐसे तत्वों को सबक नहीं सिखाया गया, तो संभव है कि ऐसे तत्व समाज में द्वेष और घृणा के बीज बोने का दुस्साहस करते रहें। सो अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियां करने के आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।

(नया अध्याय, देहरादून)

                        (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि