जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

 

 

 

 

           अल्मोड़ाः  सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के पालन, दुर्घटना-जनित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन तथा जन-जागरूकता अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई करें। ब्लैक स्पॉट्स की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस विभाग प्रभावी चेकिंग अभियान चलाए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रियल जांचे निर्धारित समय पर संपन्न की जाएं। यदि किसी दुर्घटना में प्रभावितों को मुवावजा दिया जाना हो, तो यह प्रक्रिया विभागीय समन्वय से जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।

 

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जनभागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।

 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, आरटीओ अनीता चंद, लोनिवि, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)