संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
खोया हुआ बैग, मोबाइल व महत्वपूर्ण दस्तावेज लौटाकर प्रवीण ने पेश की मिसाल।
कोतवाल सोमेश्वर के त्वरित पहल से सकुशल मिला खोया सामान।
अल्मोड़ाः लखनऊ निवासी सचिन वर्मा जो अपनी पत्नी के साथ कौसानी घूमने आए थे। उनके द्वारा दिनाँक 29.11.2025 को मोटरसाइकिल से ट्रैवल करते समय एक बैग कही गिर जाने की सूचना क्षेत्र में यातायात चैकिंग कर रहे मदन मोहन जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर को दी गयी। जिस पर उनेके द्वारा अवश्यक कार्यवाही की गयी परंतु बैग का पता नही चल पाया इस दौरान प्रवीण मेहता निवासी गागरीगोल,गरुड़ द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए कोतवाली सोमेश्वर को फोन पर अवगत कराया की एक बैग जो मुझे कौसानी से सोमेश्वर की ओर लगभग 3 km पर मिला है सकुशल मेरे पास है।
जिस पर कोतवाल सोमेश्वर द्वारा आज दिनांक 30.11.2025 को प्रवीण मेहता को कोतवाली में बुलाकर बैग व उसमें रखे 10,000 ₹, एक मोबाइल फोन, कई महत्वपूर्ण आई कार्ड एवं दस्तावेजों को सकुशल सचिन वर्मा को सुपुर्द किया गया।
सचिन वर्मा द्वारा अपने खोये हुये मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की अल्मोड़ा पुलिस व प्रवीण मेहता का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद प्रकट किया गया।








