संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली द्वाराहाट ने महाविद्यालय में चलाया नशा मुक्ति जागरुकता अभियान।

साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात के नियम, नशे के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारियां।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 01.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में महिला उ0नि0 मीना आर्या द्वारा एंटी ड्रग समिति डिग्री कॉलेज द्वाराहाट के सहयोग से छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए अपने साथियों को भी इसके प्रति सजग रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ़ को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई।
इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग से बचाव, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, यातायात के नियमों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति एप, महिला एवं बाल अपराधों, नवीन कानून व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर लाइन नंबर डायल 112, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।







