संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
स्कूल बस एवं अन्य वाहनो को चेक किया गया
कानड़ : परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एंव कलेक्टर श्रीमती के निर्देशन में जिले में संचालित अवैध वाहनों तथा स्कूल वाहनों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश के पालन में मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, ने अपने विशेष जांच दल के साथ जिले में संचालित यात्री वाहनों और स्कूल वाहनों को चेक किया गया। जांच के दौरान कृष्णा पब्लिक स्कूल, मां शारदा स्कूल, हिमालय ऐकेडमी, कोटल्य ऐकेडमी स्कूल वाहनों को चेक किया गया जांच के दौरान 7 वाहनों पर कमी पाई जाने पर 35500/- रूपये जुर्माना राशि वसूली की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल बसों संचालकों को निर्देशित किया गया की अपने वाहनों को सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड का पालन करवाएं।







