“यदि हम अपने हृदय की अतल गहराइयों में अवतरित हो जाएँगे, तो ये अंतर्निहित भावनाएँ ही, हमें मुक्त करेंगी।” – सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

       सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम

रायपुर, छत्तीसगढ़।

 

 

“यदि हम अपने हृदय की अतल गहराइयों में अवतरित हो जाएँगे, तो ये अंतर्निहित भावनाएँ ही, हमें मुक्त करेंगी।” – सुश्री सरोज कंसारी।

               —————————————-

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

मनुष्य एक विचारशील प्राणी है…अतः अन्तरमन में उठने वाले प्रश्नों (सवालों) से घबराहट अनुभव (महसूस) करने की तनिक भी आवश्यकता नहीं है। निर्भीक होकर (बिना डरे), संघर्षरत रहते हुए (लड़ते-बढ़ते) निरंतर अग्रसर (चलते) होते जाइए। स्वयं से साक्षात्कार (मुलाक़ात) कीजिए… आत्म-संवाद (ख़ुद से बात) स्थापित कीजिए। जब आप मौन (चुप) होकर अंतर्मन की सुनेंगे, जो भी सुनाई देगा…उसे स्वीकार (माना) कीजिए और उसी पथ पर अग्रसर होइए। प्रत्येक क्षण गुजरते समय के साथ-साथ बहुत सी यादें, बातें व कड़वाहट और मिठास जुड़ी होती हैं। जीवन जीने की सीख हमें वक्त के साथ ही मिलती है। पहले से ही सब कुछ हम नहीं जानते…लेकिन, धीरे-धीरे हालात हमें वक्त के साथ चलने-ढलने और सामंजस्य स्थापित करने के लिए कई विकल्प देती हैं। ये जो समय है, इसे सार्थक कार्यों में व्यतीत कीजिये। हर पल खर्च हो रही सांसे हमसे बहुत कुछ छीन लेती है और बदले कभी अनुभव और अफसोस दे जाती हैं। जो बाकी हैं, लम्हा वही अपना हैं। जो बीत गया उसकी चिंता करते बैठे मत रहिए। अपने वर्तमान को व्यवस्थित किजिए। जो भी आपके पास हैं, उसके साथ शांत, संतुष्ट और सहज जीवन गुजारें। आज में ही आनंद हैं, कल अभी आया नहीं उसके लिए अति व्याकुलता ठीक नहीं। कई बार हम बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाने, उसे सफल करने के चक्कर में ही उलझे रह जाते हैं और वक्त की आंधी सब कुछ तबाह हो जाता हैं। सब कुछ इतना अनायास होता है कि हम समझ नहीं पाते और हमारी सारी योजनाएं चौपट हो जाती हैं। इतने वर्षों से सफल होने के सपने देख रहे होते है वह भी टूट जाता है। अति में कमाने और बचाने की आदत से बचें। जीवन का कोई भरोसा नहीं होता इसलिए, हमें परोपकारी होना चाहिए। परहित को अपना स्वभाव बना लेना चाहिए, जो आत्म संतुष्टि का सबसे सरल माध्यम है। हमें प्यार, करुणा और दया, क्षमा, सहयोग बाँटते रहना चाहिए। भीतर से प्रसन्नता को अनुभव करने के लिए हमें संतुष्ट होना जरूरी है। जो है उसके लिए सदैव आभार व्यक्त करें… उस परमात्मा का, जिन्होंने इस सुंदर संसार में रहने का हमें अवसर दिया। वही पूरी सृष्टि को प्रत्येक क्षण संभालने वाले हैं। बाहरी चकाचौंध में न डूबे रह आंतरिक प्रसन्नता के लिए कार्य किजिए। आत्म कल्याण, एकाग्रता अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जागृत रहे। इतने न व्यस्त हो जाते कि खुद का ख्याल न रहे और जब होश आएं तो पछतावा के अलावा कुछ न रहे। प्रत्येक दिवस की जीवन शैली को ऐसे बना दें, जिसमें खुद के लिए शान्तिपूर्वक जीने का कोई माध्यम हो। सब कुछ हम नहीं कर सकते…लेकिन, जो ग्रहण योग्य है उसे अवश्य आचरण में उतार लें। मनुष्य जीवन कभी पूर्ण नहीं होता…कुछ अधूरेपन के साथ ही जीना पड़ता है। समय के साथ जीवन में बहुत कुछ बदलाव होता है। कुछ हमारे जीवन में खुशियाँ लेकर आते हैं….कुछ उदासी, सब समय चक्र है। अचानक होने वाली घटनाओं से कभी इंसान सदमे में भी आ जाते हैं। मनुष्य का जीवन हर पल दहशत से भरा है। जो क्षण पास है, उसी को आनंदित बना लेने की कोशिश करनी चाहिए। सात्विक विचारों के साथ, अपने अंतर्मन को हर पल प्रेम की नमी देते रहें। मन की गहराई में जब अपनो के ख़ातिर, अपनापन अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी, पारिवारिक व करीबी या मित्रों के लिए परवाह का भाव होता है…तब वहां स्वार्थ के भाव नहीं आते हैं। एक पवित्र बंधन जुड़ा होता है। एक दूजे के प्रति ईर्ष्या, छल-कपट नफरत क्रोध का अभाव होता है। जहां स्नेह की अधिकता होती है, वहीं जीवन के प्रति उम्मीद की किरण दिखाई देती है। गम का अंधकार मिट जाएगा…सभी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। हम अन्तर्द्वन्द में नहीं रहते, सही फैसला ले पाते हैं। जब मन में क्रोध, दुश्मनी या नफरत की अधिकता होती है तो वहां विश्वास का अभाव होता है। संदेह का जन्म होता है। मानसिकता एकाग्र नहीं हो पाती। एक-दूसरे से दिल से नहीं जुड़ पाते हैं…बदले के भाव होते हैं। एक अजनबी पन होता है। साथ रहकर भी अकेलेपन का आभास होता है। बस मजबूरी वश हम साथ देते हैं। मन में दुर्भाव लेकर जो जीते हैं। वे बेचैन होते हैं। प्रत्येक क्षण कई नकरात्मक भावनाएँ उमड़ती रहती हैं। भीतर अशांति होती है। दौलत की नशा में इंसान का सुख-शान्ति सब नष्ट हो जाता है। जिनके जीवन प्रेम की अधिकता होती है उनका हर लम्हा बेहद खूबसूरत होता है। जब तक जीवन है, किसी न किसी कारण, हमें भागदौड़ करना ही है। जीवित इंसान के पास ही करने के लिए बहुत कुछ होता। लाभ हो अथवा हानि, सफलता और असफलता से सभी प्रभावित होते हैं। अपने कार्य को करते हुए, मानसिक संतुलन बनाएं रखें। मन ही आधार है, कार्य सिद्धि का। किसी बात की गंभीरता इतनी अधिक न हो कि मन में द्वंद हो। धैर्य रखें! कोई बात बिगड़ जाए, उसे सुधारने में समय लगता है। हम जैसे चाहें…तुरंत हो जाएं, यह संभव नहीं है। दुख-सुख की स्थिति से सभी को गुजरना होता है। कई बार अति परेशानी किसी बीमारी, कर्ज, आपसी कलह या अन्य वजह से मानसिकता अस्त-व्यस्त हो जाती है। समस्याओं को खुद में हावी कर लेते हैं। दिमाग में कई तरह की बातें एक साथ आती हैं। किस बात को प्राथमिकता दें। समझ नहीं पाते हैं। समय के महत्व को जानकर उसके हर पल का सदुपयोग करना चाहिए। जीवन का हर पल एक नया अवसर है। हमें नित नए सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। निराशाओं से दूर रहकर, हर समय आशान्वित दृष्टिकोण रखना चाहिए। सक्रिय मनुष्य ही उत्साहित होता है। खाली न बैठिए! समय के आलस्य पर विजय प्राप्त किजिए। अपने हर कार्य के प्रति ईमानदार रहें। अस्त-व्यस्त मत रहिए। खुद को जीवन के प्रत्येक परिस्थिति के लिए तैयार कीजिए। जरा सी, बात को लेकर सोचते नहीं रहना है। जो करना है…उस पर ध्यान केंद्रित करें। जीवन एक यात्रा है, कोई गंतव्य नहीं। हमें प्रत्येक क्षण (पल) को उल्लासपूर्वक (खुशी से) जीना चाहिए, और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत (युक्त) रहना चाहिए। प्रसन्नता (खुशियाँ) हर आँगन में बरसे; मानव, मानव से संघर्ष न करे, अपितु सबके कल्याण (भले) की कामना हो।

          भारत माता की जय !

 

      नारी शक्ति, ऐअस्मिता की एक सशक्त प्रतीक –

सादर!

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि