संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
आदर्श आचरण संहिता लागू
निर्वाचन क्षेत्रों में नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति, भूमि पूजन, उद्घाटन नहीं होगा।
आगर मालवाः राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत के उप निर्वाचन 2025 की घोषणा की गई। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो 5 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी
आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील अवधि में संबंधित ग्राम पंचायतों के रिक्त वार्ड, ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र (जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 01 सुसनेर ) में कोई भी नवीन निर्माण कार्य की स्वीकृति, भूमि पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन नहीं होगा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।







