ऊखीमठ: जनपद रुद्रप्रयाग के सबसे बड़े गांव बाबई में केदार बद्री मानव समिति के तत्वाधान एवं ग्राम सभा बाबई के सहयोग से बवाई एवं समिति की महिला पात्रों द्वारा रामलीला मंचन किया जा रहा है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

          ऊखीमठ: जनपद रुद्रप्रयाग के सबसे बड़े गांव बाबई में केदार बद्री मानव समिति के तत्वाधान एवं ग्राम सभा बाबई के सहयोग से बवाई एवं समिति की महिला पात्रों द्वारा रामलीला मंचन किया जा रहा है। रामलीला के आठवें दिन रावण अंगद संवाद का बेहतरीन मंचन महिलाओं द्वारा किया गया। महिलाओं की रामलीला देखने को भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।

बावई में रामलीला में महिलाओं द्वारा रावण अंगद संवाद का शानदार अभिनय किया। लीला में अंगद ने रावण को ललकारा। जिसमें अंगद ने रावण सेना को उसके पैर को जमीन से ऊपर उठाने की शर्त लगाई। जिसके बाद रावण सेना ने एक एक करके अंगद के पैर को उठाने का प्रयास किया। किन्तु सभी विफल रहे। अंत में रावण अंगद के पास पहुंचा, किन्तु अंगद ने रावण को भगवान राम के पैर पकड़ने को कहा। जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार करतल ध्वनि कर कलाकरों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला में पहुंचे मुख्य अथिति केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हमारा अस्तित्व राम से शुरू और राम पर खत्म होता है। इसलिए हमारी आने वाली पीढ़ी को राम के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने उप चुनाव में बीजेपी को समर्थन के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने बावई गांव की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, साथ ही यहां पर विभिन्न पैदल मार्गों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने समिति के मुख्य कार्यकर्ता राजेंद्र नेगी के आकस्मिक निधन होने पर उन्हें रामलीला मंच से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ उन्होंने सभी ग्राम वासियों व रामलीला मंचन कमेटी को शुभकामनाएँ दी। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन भंडारी, बाबई ग्राम सभा प्रधान देवेश्वरी राणा, समिति की निदेशक आरती गुसाई, विलोचना रावत, महिपाल सिंह गुसाई, सूरजपाल सिंह गुसाई, कुंवर सिंह भंडारी , जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, अध्यक्ष तल्ला नागपुर विकास संघर्ष समिति अमित प्रदाली ,पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष नौटियाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री देवेंद्र भट्ट, गुमान सिंह चौधरी, विनोद बास्कंडी, जगमोहन सिंह गुसाई, हरेंद्र सिंह राणा, गंभीर सिंह नेगी, भगवान सिंह भंडारी, गजाधर प्रसाद वशिष्ठ आदि सैकड़ों दर्शकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    • By User
    • November 20, 2026
    • 12 views
    जीवन एक चक्रव्यूह है, इसे तोड़िए हिम्मत से

    हर तकलीफ एक सबक हैं

    • By User
    • November 20, 2026
    • 7 views
    हर तकलीफ एक सबक हैं

    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    • By User
    • November 19, 2026
    • 20 views
    गोपाल गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    • By User
    • November 19, 2026
    • 9 views
    पूज्य बापू का दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री

    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    यत्र नारी पूज्यंनते, रमन्ते तत्र देवता – डॉ. अनिल दीक्षित, मायादेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?

    • By User
    • November 19, 2026
    • 11 views
    योगी आदित्यनाथ की पैरवी और नरेंद्र मोदी की चुप्पी?