“परम पूज्य संत बाबा घासीदास जी महाराज ने सदैव मानवता के कल्याण को ही अपना सर्वोपरि धर्म माना।”— सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत

कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका

समाज-सेविका, नवापारा-राजिम

रायपुर, छत्तीसगढ़।

 

(नया अध्याय, देहरादून)

 

 

“परम पूज्य संत बाबा घासीदास जी महाराज ने सदैव मानवता के कल्याण को ही अपना सर्वोपरि धर्म माना।”— सुश्री सरोज कंसारी।

         ———————————–

 

वास्तव में मानवता ही सर्वोपरि धर्म है, क्योंकि दीन-दुखियों और मानवता की सेवा करना ही साक्षात ईश्वर की सेवा है। मानवता का कल्याण ही जिनका परम धर्म था, ऐसे महान संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी महाराज को कोटि-कोटि नमन। इस संसार में जन्म लेकर हर कोई अपने स्तर पर जीवन जीने और उसे बेहतर बनाने का प्रयास करता है। लेकिन जो मनुष्य जन्म लेकर मानवता के कल्याण हेतु अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, वे सचमुच समाज में नई चेतना जागृत करते हैं। जो लोग अपने त्याग, तपस्या व दूरगामी सोच से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए, अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उनका जीवन अनुकरणीय है। वे एक नया इतिहास लिखते हैं। वे अमर हो जाते हैं। जीवन जीना अलग बात है परन्तु, मनुष्य जन्म लेकर श्रेष्ठ कार्य से संसार को प्रकाशित करना…और नई दिशा देना,उम्मीद देना और अपने सुख की परवाह न कर…और औरों के लिए ही जीना पुण्य कर्म है। जिनकी वाणी, कर्म और विचार से लोगों के मन पवित्र हो जाएं। सच्चाई का साथ देने के लिए जो तैयार हों..यह कोई साधारण नही पुण्य कर्म हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ना, दुखी शोषित और पीड़ित असहाय की सहायता करना और दीन-दुखियों के कष्ट को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना…सबसे बड़ा धर्म है। जिनके बताएं मार्ग पर चलकर आत्मा शुद्ध होती है। विशुद्ध विचार और आपसी भाईचारे की भावना का विकास होता है। भारत की भूमि पर समय-समय पर अनेक संत-महात्मा और महापुरुषों का जन्म हुआ और वे अपने मनुष्य जन्म को अपने अच्छे कर्म से सार्थक किए। ऐसे ही एक महान् संत और समाज-सुधारक, सामाजिक प्रखर चिन्तक गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौधपुरी पुरी (छत्तीसगढ) नामक स्थान पर हुआ। जिसे पढ़ने, जानने और उनकी शिक्षा को अनुकरण करने की आज की पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। पिता महंगूदास एवं माता का नाम अमरौतिन के गोद में पले बढ़े, अद्भुत गुणों के धनी संत गुरु घासीदास सत्य की शक्ति में विश्वास करते और उन्होंने मानव समाज को सत्य के प्रति अटूट भक्ती रखने की शिक्षा दी। उन्होंने अपने जीवन में कई चमत्कारिक कार्य किए। आपस में मिलकर रहने और एक दूसरे से भाईचारे के भाव से रहने पर जोर देते। शुद्ध सात्विक और सादगी पूर्ण जीवन जीने के लिए सभी को प्रेरित किए। अपने ज्ञान और तप से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सतत संघर्षशील रहें। उन्होंने समाज में जातिगत और भेदभाव को कभी स्वीकार नहीं किए। वह कहते थे कि जाति के आधार पर कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। सभी में आपसी सामंजस्य, सहयोग और प्रेम की भावना भरने के लिए, उन्होंने सतत प्रयास किए। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो पद-प्रतिष्ठा देखकर नही, इंसान के गुणों का सम्मान करना चाहिए। अच्छे विचारों का अनुकरण कर एक सुव्यवस्थित समाज के निर्माण की सीख वे देते थे। हर वर्ग के इंसान को उनका बराबर हक मिलना चाहिए और किसी से दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। यही मानकर वे मानव मात्र की भलाई को अपना परम धर्म मानते थे। वे मूर्ति पूजा की बजाय, संसार में जन्म लिए प्राणी की रक्षा और सेवा पर विश्वास करते थे। पशु-पक्षी, व गाय पर भी दया भाव और उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते थे। साथ ही उन्हें मारना भी पाप समझते थे। उन्होंने अछूत समुदाय को समानता का अधिकार दिलाने हेतु कठिन परिश्रम किया था। सत्यता, मानवता के पथ पर वे चलते रहे, धीरे-धीरे उनके विचारों से लोग प्रभावित हुए और उनके साथ जुड़ते गए…साथ मिलकर वे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे और सतनाम पंथ की स्थापना की समाजिक सुधार के लिए कार्य करते रहे। सतनाम को मानने वालो को सत्य का साथ देने वाले, जीव हत्या और मांस का सेवन और चोरी न करने की शिक्षा दी। धैर्य, लगन और करूणा, दया तथा क्षमा, सहयोग व अच्छा व्यवहार करने की शिक्षा दी। उन्होंने मानवीय मूल्यों पर अधिक जोर दिया। और उन्होंने लोक कल्याण के भाव को सबसे ऊँचा स्थान देते हुए कहा कि अच्छे कर्म से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जा सकता है। गुरु घासीदास जी की शिक्षा और विचार से समाज में जागरूकता आई। नई क्रांति का संचार हुआ। वे नारी को पूज्या मानते थे…और वंदनीय मानते हुए सती प्रथा, बाल विवाह तथा दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई। और देवीतुल्य समझ कर उन्हें बराबर का अधिकार देने के लिए कहा था। उनके अथक प्रयासों से अंधविश्वास और सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध एक जन आंदोलन खड़ा हुआ। उनके विचार प्रत्येक समाज के लोगों के लिए अनुकरणीय हैं। अच्छे कर्मों के माध्यम से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। बुराइयों पर विजय पाने के लिए अनेक लोगों ने संघर्ष किया है। यदि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें, तो निश्चित रूप से एक सुखद संसार का निर्माण कर सकते हैं। सबका हो कल्याण। मानवता सर्वोपरि।

 

 

  नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,

                        सादर!

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।