संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शिकायत एवं निराकरण शिविर आयोजित होंगे।
कानड़: सुशासन सेवा सप्ताह प्रशासन चला नगर की और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह अभियान दिनांक 19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलाया जाकर आम नागरिक को सुविधाए उपलब्ध कराया।
नगर के समस्त वार्डो मै सुशासन सप्ताह के अंतर्गत इन वार्ड में शिविर लगेंगे पहला 19/12/2025 को पुरानी टंकी के पास बालाक प्राथमिक विद्यालय पर प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक शिविर लगेगा
20, 21, 22, 23, 25 तारीख तक शिविर लगेगे जिसमें नवीन कनेक्शन साध्य हो प्रदाय करना, नगरीय सीमा क्षैत्रान्तर्गत हेण्डपम्प दुरूस्ती, अविवादीत संपत्ति का हस्तांतरण, नोड्युज प्रमाण पत्र, ट्रेड लायसेंस, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, स्थाई या अस्थाई अनुज्ञा के लिए समय सीमा भवन अनुज्ञा पूर्णतः प्रमाण पत्र आवासीय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह पंजीयन आदि सेवाओं को लाभ हेतु नागरिको से आवेदन प्राप्त कर समाधान किया जावेगा।
उक्त सूचना मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिव सिंह चाोहान द्वारा बताई गई ।







