संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
सुशासन सप्ताह – “प्रशासन गांव की ओर, 2025” जिले में 19 से 25 दिसंबर तक जनशिकायतों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर।
आगर-मालवा: सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर, 2025 जिले 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा।
जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं उन सेवाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना जन शिकायत का समय एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासनिक कार्य प्रणाली में पारदर्शिता उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना तथा शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।
सुशासन सप्ताह के दौरान तहसील मुख्यालय जनपद पंचायत ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिवराजित किए जाएंगे शिविरों में जन शिकायतों का मौके पर पंजीयन एवं यथासंभव निराकरण किया जाएगा। 23 दिसंबर को जिला स्तर पर सुशासन पर आधारित परिचर्चा था कार्यशालक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट @100 विषय पर विचार विमर्श, गत पांच वर्ष में जिले में क्रियान्वित तीन प्रमुख सुशासन पहल एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर का आयोजन जिले में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुक्रम में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।







