संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राहुल प्रताप सिंह व विजय कौशिक जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सांसद लवली आनंद जी को सौंपा ज्ञापन, भोजपुरी फिल्म एवं साहित्य में अश्लीलता पर रोक की मांग।
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह व विजय कौशिक जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आज नई दिल्ली में माननीय सांसद श्रीमती लवली आनंद जी (शिवहर लोकसभा क्षेत्र, बिहार) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत एवं साहित्य में बढ़ती अश्लीलता को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भोजपुरी भाषा और संस्कृति की मर्यादा बनाए रखने हेतु सेंसर बोर्ड के गठन तथा अश्लीलता फैलाने वाली फिल्मों, गीतों एवं साहित्यिक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज पर, विशेषकर महिलाओं और युवाओं पर, नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
माननीय सांसद श्रीमती लवली आनंद जी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित मंच पर उठाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।







