संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चन्द्र आर्य के प्रयासों से जल संस्थान ने कारखाना बाजार में पाइप लाइन सुचारू किया।
अल्मोड़ाः स्थानीय कारखाना बाजार नियर जामा मस्जिद के सामने मुख्य बाजार में पाइप लाइन लम्बे समय से खुलने के कारण आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चन्द्र आर्य के प्रयासों से जल संस्थान से इस मामले को लेकर बातचीत करके आज पाईप लाईन को सुचारू कर दिया गया। और पार्षद नवीन चन्द्र आर्य ने जल संस्थान का आभार जताया।








