भारती चौधरी, जौनपुर
(नया अध्याय, देहरादून)
राजस्थान में महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध
राजस्थान के जालौर जिले में महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना पितृसत्तात्मक समाज का रूढ़िवादी चेहरा सामने आता हैं।
जहां हम टेक्नोलॉजी से जीवन के विभिन्न कार्यों को सरलता से चंद मिनटों में खत्म कर रहे हैं, छोटे से स्मार्टफोन में दुनिया देख रहें हैं एवं शिक्षा सरलतम रूप से प्राप्त कर पा रहे हैं, महिलाएं अपना जीवन पुरूष के समान ही स्वतंत्र रूप से जीना सीख रही हैं। वहीं राजस्थान के जालौर जिले के 15 गॉंव की पंचायत ने मिलकर स्त्रियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर कुछ शर्तों के साथ पाबंदी लगा दी हैं और तर्क यह की इनकी आंखे खराब हो रही हैं इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है।
गॉंव के कुछ लोगों का कहना है इसका कारण कुछ और है जो ये पंचायत के ठेकेदार छिपा रहे हैं। आंखे खराब होना महज बहाना है।
विगत दिनों पहले एक लड़की ने इन ठेकेदारों का फैसला लेते हुए वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाल दिया जिसके कारण यह पाबंदी लगाई जा रही है।
इस जिले में शादी -विवाह इत्यादि सामाजिक समारोह या व्यक्तिगत फैसले भी पंचायत द्वारा निपटाए जाते हैं, लोगों को आजादी ही नहीं है कि अपनी मर्जी से अपने बेटे -बेटी की शादी कर सकें। यहां तक कि फैसले के नाम पर पंचायत पैसे भी वसूलती है।
कितनी ही बार तो कम उम्र की लड़की का विवाह बुजुर्ग इंसान से करने का फरमान जारी कर देती है, जिससे आम लोग बहुत परेशान हैं आवाज़ उठाने या विरोध करने पर उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है, उनके ज़मीन ,खेत, घर तक छीन लिए जाते हैं।
राज्य सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और पंचायत के गलत फैसलों के प्रति कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।







