“जहाँ हाथ सृजनरत हों और मस्तिष्क शांत, वहीं सुरक्षित है हमारा संसार”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री एवं लेखिका

नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

आलेख 

“जहाँ हाथ सृजनरत हों और मस्तिष्क शांत, वहीं सुरक्षित है हमारा संसार” — सुश्री सरोज कंसारी।

             —————————————

 

विक्षुब्ध मानस ही युद्धों की उर्वर भूमि है। शिक्षा का परम् ध्येय केवल ज्ञानार्जन नहीं, अपितु मन का परिष्कार है, और जब यह परिष्कृत मन शांति को आत्मसात कर लेता है, तो संघर्ष के अखाड़े समन्वय के सोपानों में बदल जाते हैं। एक अविचल और शांत बुद्धि ही वैश्विक सुरक्षा की वास्तविक संवाहिका है। “व्यवहारिक शिक्षा: विश्व शांति और सुरक्षा की कुंजी”। व्यवहारिक शिक्षा से ही विश्व शांति और सुरक्षा स्थापित हो सकती है। जीवन में हर पग पर नई चुनौतियां आती हैं, जिनका सामना करने के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सांसारिक जीवन के पहलुओं को समझना जरूरी है। आज शिक्षा में परिवर्तन आया है, पर श्रेष्ठ नागरिक बनाने में हम असमर्थ हैं। बच्चों के विकास और चरित्र निर्माण में कमी तो है, जिससे वे समाज और राष्ट्र हेतु सक्षम नहीं हो पा रहे। भौतिक रूप से समृद्धि के शिखर पर पहुँच गए, पर व्यवहारिक धरातल पर शून्य हैं। हमें शिक्षा प्रणाली में व्यवहारिक ज्ञान को शामिल करने और बच्चों को जीवन के वास्तविक पहलुओं से अवगत कराने की आवश्यकता है। तारीख पर तारीख देते लंबे न्याय प्रक्रिया स्वास्थ्य के नाम पर मरीजों से लूट पर्यावरण प्रदूषण पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंगते मानव तकनीकी ज्ञान का दुरूपयोग महंगाई गरीबी बेरोजगारी आतंक घूसखोरी जमाखोरी देशद्रोही लूट मानव तस्करी किडनेपिंग जैसे कई समस्याएं ज्यों की त्यों है बल्कि बढ़ते जा रहे इसके स्थाई समाधान नही निकाल पा रहें इसका एक ही कारण है पुस्तकी ज्ञान पर जोर तो दिया जा रहा लेकिन व्यवहारिक जीवन जीने की कला और स्वस्थ मानसिकता के विकास पर उतने प्रयास नहीं हो रहे जो जीवन के लिए जरूरी है जिससे दिशाहीन युवा को एक नई उम्मीद उत्साह जोश और जुनून दे पाए और आत्म विश्वास से वे हर क्षेत्र में सहयोगी हो शिक्षा पाकर आज बेटा बाप पर रौब दिखाते हैं लोभ-लालच घमंड और अपने ही जीवन में व्यस्त होकर बूढ़े माता-पिता को एकाकी जीवन जीने के लिए विवश कर देते हैं बस नौकरी करना ही उद्देश्य बन गया है पढ़ी-लिखें। युवाओं का छोटे काम करने पर संकोच करते हैं! अमीर और ज़्यादा अमीर बनते जा रहे…गरीब को कोई पूछने वाले नहीं होते…जाति-धर्म, मजहब-संप्रदाय के नाम पर विवाद और बहस करते रहते हैं, एक देश का दूसरे से विनाशकारी युद्ध, बम-बारूद का निर्माण विनाशक हाथियार बना रहे। आज के बच्चों में धैर्य नहीं, जल्द ही निराश हो जाते हैं। बात-बात पर क्रोधित हो जाते हैं और उन्हें संघर्ष पूर्ण जीवन की आदत नही दे पा रहे हम बड़े-बुजुर्गों के सम्मान अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के किए सोच विकसित नहीं का पाते हैं फिर क्या मतलब ऐसी शिक्षा का जो उन्हे कर्तव्य का बोध न करा पाएं। आज मनुष्य विज्ञान के बल पर नित नए आविष्कार से चांद पर जा पहुंचे लेकिन, अपनी के दिल में स्थान बनाने उन्हे प्रेम अपनापन स्नेह देने दया क्षमा करुणा देने में विफल हैं बड़े-बड़े निर्माण कार्य कर सकते हैं पर, मनुष्य की वेदना-पीड़ा कराह दुख-दर्द को समझ पाते हैं, और स्वार्थपूर्ण जीवन जीकर सीमित हो जाते हैं। अपने ही दायरे में आज समय बहुत विपरित है। सोशियल मिडिया संपर्क में आकर सब कुछ सीख जाते हैं पर, सद्व्यवहार को नहीं अपना पाते हैं…आधुनिकता की चकाचौंध में खोकर खोखली, दिखावटी जीवन जीने के लिए मजबूर है। वास्तविक जीवन में सादगी को पसंद नहीं करते हैं। प्राचीनकाल की शिक्षा से जीवन जीने की कला सीखते थे। आश्रम में जंगल के बीच रहकर अध्ययन अध्यापन करते खुद से सब काम करते जंगल से लकड़ी लाना पानी भरना भोजन बनाना कपड़े धोना गुरु की सेवापने परिवार से दूर रहकर गुरु के सानिध्य में वो सब सीखते हैं, जो जीवन को श्रेष्ठ महान बनाने के लिए जरूरी है शारीरिक मानसिक नैतिक आध्यात्मिक बौद्धिक प्राणिक रूप से उनका संपूर्ण विकास होता शस्त्र शास्त्र से निपुण आत्म निर्भर संस्कारी होते अपनी सुरक्षा के विभिन्न कौशल सीखते साथ ही धर्म शास्त्र का ज्ञान पाते यहाँ से निकलने के बाद वे जीवन की हर मुसीबत का सामना करने के योग्य बन जाते अभाव में रहकर भी बालक तेजस्वी, गुणवान, सामर्थ्यवान बलवान के साथ ही वे जीवन की हर परीक्षा को पास करने हेतु तैयार होते हैं जिनके उद्देश्य सीमित नहीं विशाल होते हैं। आज की शिक्षा की स्थिति अति दयनीय है..जिसका उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना है। शिक्षा पाने के बाद भटकते हैं – युवा और सही दिशा मिलने पर असमाजिक कृत्य भी करते हैं। नशे में डूबकर, अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। जब तक चरित्र निर्माण और व्यावहारिक धरातल पर रहकर उन्हें सदाचरण की शिक्षा न देंगे। शासकीय नौकरी ही उद्वेश्य रहेगा तब मानसिक रूप से स्वस्थ युवा पीढ़ी हम नही बना पाएंगे आज की शिक्षा की यहीं हालत है,जो सफल हुए वे अपनी ज़िन्दगी में व्यस्त जो असफल हुए वे कैसे भी जीवन यापन करना चाहते हैं…चाहें इसके लिए उन्हे कोई भी मार्ग अपनाना पड़े। आज हम बच्चों की ज़रूरतों से ज्यादा उम्मीद करते हैं तो उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं पर, उसके अनुरूप उन्हें वातावरण नहीं दे पाते हैं। उनकी कोमल नाजुक भावनाओं को समझने का प्रयास किए। बिना नन्हे-मुन्ने बच्चों के कंधे में बस्ते का भारी बोझ डाल देते हैं ऊपर से कोचिंग क्लास हर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान के लिए, जोर देते हैं और उनकी मानसिकता को विचलित हम स्वयं करते हैं। फिर पूछते हैं कि बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर पायलेट, वैज्ञानिक, जज, शिक्षक अथवा अन्य प्रतिष्ठित पद किसी एक को चुनने के लिए कहते हैं पर, उनकी रुचि जिसमें होती है क्षमता जितनी है, वे क्या चाहते हैं यह जानना आवश्यक नहीं समझते। चारित्रिक मानसिक शारीरिक बौद्धिक से मजबूत बनाने की दिशा में कोई। ठोस कदम नहीं उठाते उनकी सोच भीं वही बन जाती हैं बड़ी-बड़ी लेकर वे प्रतिष्ठित तो हो जाते हैं लेकिन, किसी भीं कार्य में समाधान का हिस्सा नहीं बन पाते। उलझी रहती है उनकी सोच अपने तक ही। हम सार्वजनिक हित हेतु, उन्हें तैयार ही नहीं करते। ऐसे में समृद्ध परिवार समाज और राष्ट्र का निर्माण किया, कैसे कर पाएंगे। जीवन के हर एक मोड़ से हम अनजान होते हैं। चलने से जूझने और अनुभव से सीखते हैं, मंजिल का पता ढूंढते हैं, हर समय कोई साथ हों…ये जरुरी तो नहीं..अकेले ही लड़नी पड़ती है। अपनी जीवन की जंग! बस, कभी परेशान न हों…व्यवहारिक रूप में समर्थ होना जरूरी है। कैसे निकलना है मुसीबत के अंधकार से! यह जोखिम लेकर सीख सकेंगे…भाभित होकर किसी कार्य के सफल हो पाना संभव नहीं इसलिए, आज बच्चे को विभिन्न हुनर दें। जिससे वे हर परिस्थिति में ढल सकें। आज शिक्षा व्यावसायिक हो गई है। पैसे के दम पर योग्यता भी हासिल कर लेते हैं। क्योंकि उनके दिमाग में केवल नौकरी का भूत सवार होता है… हम उनके मन में शुरू से ही ये भाव भरते हैं, जो देते हैं वहीं तो पाएंगे जरुरी भी है कि बच्चो को एक लक्ष्य देना कि वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। उच्च पद पा लें। पर, इसके साथ ही और भी ज़िम्मेदारी है, आगे चक्र वे भारत के भविष्य भी बनेगे उसके लिए उन्हे सोच देना भी तो महत्त्व पूर्ण बिंदु हैं। बालक-बालिका में सुखद संसार निर्माण की क्षमता भी विकसित हमें ही करना है। जिससे वे दुख-संताप भय शोक हीनभाव से ऊपर उठ सके और समस्त मानव के कल्याण की दिशा में भी कार्य करे गिरजा उठने और संभलने की कला जान सके जिनमे मानवीय संवेदना हो स्वार्थ की सीमा से परे हो दूरदर्शी हो… सूक्ष्म दृष्टि से अच्छे-बुरे देख सके। यह सीख उन्हें बचपन से देनी होंगी जिससे बड़े होने पर वे विशाल व्यक्तित्व के धनी बने समर्पित होकर कार्य कर त्याग तपस्या से एक नया अध्याय लिखें। जीवन के प्रति समझ पैदा करने वाली एक ऐसी शिक्षा नीति की आज जरूरत है, जिनके पाठ्यक्रम में वो प्रत्येक सामग्री होगी जिसमें समस्या नहीं सिर्फ अच्छी सोच होगी। उनकी मानसिकता में कोई बोझ नहीं, नई सोच हो… व्यवहारिक जीवन के लिए, जब हम बच्च को तैयार करने में सफल होते हैं। तब सबसे बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते है और अपने बालक को पूरे संसार के हित में कार्य करने के लिए तैयार करते हैं। मनुष्य-जीवन, आजीवान एक सफर होता है…जहां हर पग-पग पर विभिन्न समस्याएँ जन्म लेती हैं। सुरक्षा शांति सहयोग शिक्षा स्वास्थ्य और जीवन उपयोगी हर एक बात के लिए, हमको ख़ुद एक नई राह पर चलना होता है…कभी सहज मार्ग मिलते हैं, जिस पर चलकर आसानी से हम अपनी मंजिल तक पहुँच जाते हैं। कुछ कठिन होते हैं जिसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। एक अकेले हम,कुछ भी न कर सकते। सामाजिक प्राणी होने के कारण, एक-दूसरे से मदद लेने की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें व्यावहारिक संयमित मर्यादित आचरण की आवश्यकता होती है। कभी-कभी सांसरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मानसिकता शून्य हो जाती है और ऐसी स्थिति आ जाती हैं क्या करे क्या नही फैसले लेने में दिक्कत होती है? यही से हमें अपने जीवन के रुख को सही दिशा में मोड़ना होता है जिसे अधिकतर लोग नहीं कर सकते! भटक जाते हैं, क्योंकि निर्णय लेने नेतृत्व, क्षमता, समय प्रबंधन, भविष्य की योजना और मिलकर कार्य करने के लिए बचपन से ऐसे वातावरण देना जरूरी है, जो हम नहीं देते केवल रटने की प्रथा पर ही ध्यान देते हैं। जीवन जीने की कला हमें वास्तविक धरातल और जाकर मिलती है। ये जिन्दगी के इम्तिहान में कोई पाठ्यक्रम नहीं होते फिर भी हमें परीक्षा देनी होती है। इसलिए पुस्तकीय ज्ञान के अलाव व्यक्तित्व के विकास के लिए, सामंजस्य, समझौता समन्वय स्थापित करना पड़ता है। कब और कहाँ, कैसे शब्दों का प्रयोग करें, कई रहन है। मुश्किल में धैर्य रखकर, दिमाग के प्रयोग से नई राह कैसे बनाएं। आदि का ज्ञान व्यवहारिक शिक्षा से मिलती है। कब क्या होने वाला है इस बात का अंदाजा हम नहीं लगा सकते हैं इसलिए आंतरिक और बाह्य रूप से हर होनी अनहोनी को सहमे समझने के लिए तैयार रहना आवश्यक है। रीति-रिवाज, नियम और संस्कृति के संरक्षण हेतु अग्रसर होना आवश्यक है। यह ज्ञान भी व्यवहार शालीनता से आती है। कल्पना और वास्तविकता के बीच के अंतर को समझने के लिए, सुलझी मानसिकता चाहिए। अपने सद्गुण सद्व्यवहार और सदसंगती से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमारे मस्तिष्क में सब कुछ होता है। आवश्यकता है ख़ुद की भूल को स्वीकार करते हुए शुद्धता परम् शांति और अलौकिक आंनद को प्राप्त करने की। विभिन्न समस्याओं से घिरे होने के कारण, कुछ लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी नही बन पाते हैं। कुछ एक जगह ठहर जाते हैं, अधिक चिंतन नहीं करते सिर्फ खाना-पीना और सोना ही उनका ध्येय है। जिन्हें अधिका मिलता है, वो भागते-दौड़ते रहते हैं और पाने के लिए और जिनके पास कुछ नहीं, वे कोसते हैं भाग्य को। पर, प्रयास नहीं करते हैं, संकुचित दायरे से निकलने का शिक्षा किसी भी इंसान के जीवन में एक उम्मीद की जुगनू के सम्मान है जो अंधकार में एक आशा की किरण बनकर चमकते हैं जो ज्ञान हम स्कूल में प्राप्त करते हैं। उससे कहीं अधिक खुद को पहचान करके प्राप्त सकते हैं। आत्मिक बल पर आवश्यकता होती है तो ध्यान एकाग्रता और शांत चित्त होकर, विचार करने की है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक कई अनुभव होते हैं। यदि समय रहते अपने कार्य व्यवहार यदि सोच को सही दिशा देता देते हैं तो भटकने की संभावना कम हो जाती है। लोभ-लालच मद-माया में फंसे रहे, अफसोस करते रहे तो उस शिक्षा का कोई मूल्य नहीं है, इसलिए प्राप्त शिक्षा का उपयोग सभी के हित में करने और लोगों को जागरूक करने के साथ ही दीन-दुखी, असहाय बेबस के जीवन में खुशियाँ, शान्ति लाने की आदत व्यवहारिक रूप से मिलती है। जीवन आसान नहीं होता है..अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए ख़ुद को शिक्षित करना ही जीवन का एकमात्र उद्देश्य होना अवश्य चाहिए। हिन्दुस्तान की इस निर्मल धरा को महापुरुषों, संतों ने अपने त्याग और बलिदान से सींचा है। आज हमें फिर से राम-कृष्ण, गौतम-गांधी, सुभाष-तिलक व टैगोर जैसे संकल्प की आवश्यकता है। सीता, सावित्री, अहिल्या और दुर्गा जैसी वीरांगनाओं का चरित्र केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए है। हमारा लक्ष्य हर घर में ऐसे बालक-बालिकाओं का निर्माण करना है जो साहसी, संयमी, सेवाभावी और राष्ट्र के प्रति समर्पित ‘कर्मयोगी’ हों। जब हमारे बच्चे चारित्रिक रूप से बलवान होंगे, तभी समाज की बुराइयाँ मिटेंगी और भारत को संवेदनशील बनाना होगा। इसके लिए केवल बातें नहीं, बल्कि चौक-चौराहों, विद्यालयों, धार्मिक संस्थाओं और परिवारों में ‘व्यवहारिक शिक्षा’ के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। आइए, हम सब मिलकर अपनी भावी पीढ़ी को ‘आदर्श’ बनाएँ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के भाव को चरितार्थ कर सकें।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।