सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)

ऊखीमठः अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सी बी आई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो ने सोमवार देर सांय मुख्य बाजार में कैंडिल शोक सभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार व गटटू ,भट्टू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कैंडिल शोक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी शामिल थे। कैंडिल शोक सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सी बी आई जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड में दोषियो के खिलाफ सी बी आई जांच करने से डर रही है इसलिए आन्दोलन की आग दिल्ली जन्तर-मन्तर से लेकर सम्पूर्ण उत्तराखंड में फैल चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जांच का झूठा आश्वासन दे रहे है जबकि 2022 से अभी तक जांच को ठंडे बस्ते में रखा है जबकि प्रदेश सरकार को 2022 में ही सी बी आई जांच के आदेश जारी करने चाहिए थे। वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है महिलायें आज सुरक्षित नहीं है फिर भाजपा के पदाधिकारी सत्ता की आड़ अन्तर्गल बयानबाजी कर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में वी आई पी के नाम का खुलासा होने के बाद भी प्रदेश सरकार मौन बैठी हुई है। कैंडिल शोक सभा में जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, प्रकाश गुसाई, सीटू जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी, सन्तोष त्रिवेदी, डा. कैलाश पुष्वाण, धर्मेन्द्र पुष्वाण, वन्दना पुष्वाण, नवदीप नेगी सहित दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी मौजूद थे।








