सरकार पहुँची जनता के द्वार, समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान। 

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

सरकार पहुँची जनता के द्वार, समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान। 

 

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड धौलादेवी की न्यायपंचायत पानुवानौला अंतर्गत गांधी इंटर कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के माध्यम से समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, विद्युत, पेयजल समेत अनेक विभागों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस शिविर में 900 से अधिक लोग लाभान्वित हुए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में कई लोगों के आधार कार्ड बने तथा कई के ई श्रम कार्ड। किसी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी गई तो किसी ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सहायक उपकरण प्राप्त किए।

 

शिविर में पहुंचे उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके निकट जाकर किया जाए इसलिए कार्यक्रम की मंशा के अनुरूप अधिकारी लोगों को योजनाओं का लाभ दें।

 

कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। शिविर में जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों की एक-एक कर फरियादें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं थक त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुँचाना तथा लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन एवं जनता के बीच की दूरी को कम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा ताकि वास्तविक लाभ जनता तक पहुँच सके।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गया तथा प्रत्यक्ष रूप से लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में कुल 83 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित पंजीकृत की गई। इन शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। जिन समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव नहीं था, उनको अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। अधिकतर शिकायतें पेयजल से संबंधित रही। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान तथा स्थानीय प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया तथा टीम को निर्देश दिए कि पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि जो लोग विभागीय स्टालों पर आएं हैं उनका विवरण सुरक्षित रखा जाए तथा उनसे संपर्क करके योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)