टूरिज्म और हास्पिटैलिटी स्कील काउन्सिल तथा स्टारकेप्स एक्सपीरियंस के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क एस्ट्रो टूरिज्म खगोल पर्यटन कार्यशाला का आयोजन।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

टूरिज्म और हास्पिटैलिटी स्कील काउन्सिल तथा स्टारकेप्स एक्सपीरियंस के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क एस्ट्रो टूरिज्म खगोल पर्यटन कार्यशाला का आयोजन।

             अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउन्सिल तथा स्टारकेप्स एक्सपीरिएंश प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय निःशुल्क एस्ट्रो टूरिज्म (खगोल पर्यटन) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारत के एकमात्र एवं प्रथम मास्टर ट्रेनर से खगोल विज्ञान की बुनियादी जानकारी प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रही है।

उक्त कार्यशाला का शुभारंभ आज महापौर, नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में जनपद अल्मोड़ा के कुल 30 प्रतिभागी सहभाग कर रहे हैं, जिनमें छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हैं।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को टेलीस्कोप संचालन, व्यवहारिक प्रशिक्षण तथा रात्रि आकाशीय पिंडों के अवलोकन का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में कौशल विकास का अवसर प्राप्त होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर निदेशक, पर्यटन, देहरादून द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया तथा कहा कि यह कार्यशाला जनपद में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करने तथा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्वेता, पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।