अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के तत्वाधान में फरवरी तक चरणबद्ध आंदोलन।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

             (नया अध्याय)

              अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के तत्वाधान में फरवरी तक चरणबद्ध आंदोलन।

          अल्मोड़ा: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में देशभर में “मनरेगा बचाओ अभियान” चलाने की घोषणा की है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध आंदोलन आयोजित करेगी।

रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने मनरेगा बचाओ अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि इस अभियान का पहला चरण कल, यानी 12 जनवरी, को जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी देशभर में मनरेगा बचाओ संघर्ष की शुरुआत करेगी।

12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से कांग्रेस ग्रामीण जनता, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी।

30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने, बजट बढ़ाने तथा मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा,

31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा,

7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव,

और 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी इस अभियान को मजबूती से जनता के बीच लेकर जाएगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।